Spread the love

इस बार देश के प्रथम मतदाता मास्टर श्याम सरन नेगी पोलिंग बूथ तक नहीं पहुंच पाएंगे। उनका बीते कुछ दिनों से स्वास्थ्य ठीक नहीं है। प्रशासन की ओर से उनके स्वास्थ्य को लेकर ख्याल रखा जा रहा है। जिसके मद्देनजर उन्होंने 12 नवंबर के बजाय बुधवार को फॉर्म 12D के माध्यम से बैलेट पेपर पर अपने मत क़ा प्रयोग घर पर ही किया है।

मत प्रयोग दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी आबिद हुसैन रिटर्निंग अधिकारी शशांक गुप्ता व अन्य अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। देश के प्रथम मतदाता का इस सभी प्रक्रिया के दौरान रेड कारपेट पर भव्य स्वागत भी किया गया।

देश के प्रथम मतदाता मास्टर श्याम सरन नेगी 1951 के बाद पहली बार अपने घर से मत क़ा प्रयोग करेंगे। यह क्षण भी देशवासियों के लिए अहम रहा है कि ऐसी अवस्था मे ही वे अपने मत के प्रयोग के लिए उत्साहित है। देश के प्रथम मतदाता मास्टर श्याम सरन नेगी के मतदान की प्रक्रिया के दौरान उनकी पोती ने उनका साथ दिया है। इस विधानसभा चुनावों के मतदान प्रक्रिया को पूरा किया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी आबिद हुसैन सादिक ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि देश के प्रथम मतदाता मास्टर श्याम सरन नेगी के स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए उन्हें घर पर ही मतदान करने के लिए प्रशासन उनके घर द्वार पर फॉर्म नंबर 12 D के माध्यम से बैलेट पेपर पर मत का प्रयोग करवाया गया है। ऐसे मे देश के प्रथम मतदाता मास्टर श्याम सरन नेगी ने अपने मत की प्रक्रिया के दौरान अपना उत्साह भी दिखाया है। श्याम सरन नेगी ने कहा कि देश मे अंग्रेजों व राजाओं के राज से आजादी मिली और आज लोकतंत्र के इस महापर्व मे हर व्यक्ति को देश के विकास करने वाले व्यक्ति को चुनने की आजादी दी है। आज मैने भी अपने मत का प्रयोग स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण घर पर ही किया है और लोकतंत्र के महापर्व मे अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है।