Spread the love

इस वर्ष माँ दुर्गा के शारदीय नवरात्र आज 26 सितंबर से 5 अक्टूबर तक रहेंगे I इन नौं दिनों में माँ दुर्गा के नौ अलग अलग स्वरूपों की पूजा  होगी I इस वर्ष नवरात्रि पूरे नौ दिन रहेंगे, 4 अक्टूबर को महानवमी और 5 अक्टूबर को दशहरा है I आज नवरात्रि के पहले दिन शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना करते हुए माँ के पहले स्वरूप शैलपुत्री की पूजा आराधना होगी। नवरात्रि का हर दिन माँ देवी के एक स्वरूप को समर्पित है I जान लेते हैं आज से  नवरात्रि की तिथियाँ क्या क्या रहेंगी I

इस वर्ष नवरात्रि की तिथियाँ :-

  • नवरात्रि का पहला दिन : 26 सितंबर 2022, सोमवार – प्रतिपदा (मां शैलपुत्री)
  • नवरात्रि का दूसरा दिन : 27 सितंबर 2022, मंगलवार – द्वितीया (मां ब्रह्मचारिणी)
  • नवरात्रि का तीसरा दिन : 28 सितंबर 2022, बुधवार – तृतीया (मां चंद्रघंटा)
  • नवरात्रि का चौथा दिन : 29 सितंबर 2022, गुरुवार – चतुर्थी (मां कुष्मांडा)
  • नवरात्रि का पांचवा दिन : 30 सितंबर 2022, शुक्रवार – पंचमी (मां स्कंदमाता)
  • नवरात्रि का छठवां दिन : 01 अक्टूबर 2022, शनिवार – षष्ठी (मां कात्यायनी)
  • नवरात्रि का सातवां दिन : 02 अक्टूबर 2022, रविवार – सप्तमी (मां कालरात्रि)
  • नवरात्रि का आठवां दिन : 03 अक्टूबर 2022, सोमवार – अष्टमी (मां महागौरी)
  • नवरात्रि का नौवां दिन : 04 अक्टूबर 2022, मंगलवार – नवमी (मां सिद्धिदात्री)
  • दुर्गा विर्सजन का दिन : 05 अक्टूबर 2022, बुधवार – दशमी (मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन)

नवरात्रि में माँ दुर्गा की पूजन एवं विधि :-

नवरात्रों में शुभ कर्म करते हुए मन, कर्म और वचनों से शुद्ध हो कर माँ दुर्गा से मनोकामना पूर्ति के लिए प्रार्थना करनी चाहिए I नवरात्रि के पहले दिन प्रातः सूर्योदय से पहले स्नानादि कर के  नवरात्रि के व्रत का संकल्प लें I शुभ मुहूर्त में विधिविधान से कलश की स्थापना करें I इसके बाद देवी दुर्गा की विधि विधान से पूजा करें I आज के दिन देवी दुर्गा की मंत्रोच्चारण से पूजा करनी चाहिए  I नवरात्रि में हर दिन दुर्गा सप्तशती का पाठ जरूर करना चाहिए I इसके बाद अष्टमी या नवमी के दिन 9 कन्याओं का विशेष पूजन करें और अपने व्रत को खोलते हुए व्रत पारण करें I