Spread the love

कार्तिक कृष्ण पक्ष में करक चतुर्थी अर्थात करवा चौथ का लोकप्रिय व्रत सुहागिन और अविवाहित स्त्रियां पति की मंगल कामना एवं दीर्घायु के लिए निर्जल रखती हैं। इस दिन न केवल चंद्र देवता की पूजा होती है, अपितु शिव-पार्वती और कार्तिकेय की भी पूजा की जाती है। इस दिन विवाहित महिलाओं और कुंवारी कन्याओं के लिए गौरी पूजन का भी विशेष महत्व माना जाता है।

ज्योतिषाचार्य मदन गुप्ता ने कहा कि शास्त्रों के अनुसार यदि पति या पत्नी के विवाहेत्तर संबंधों की आशंका हो तो एक पीपल के सूखे पत्ते या भोजपत्र पर ‘उसका’ नाम लिखें। किसी थाली में इस पत्र पर तीन टिक्कियां कपूर की रख कर जला दें और संबंध विच्छेद की प्रार्थना करें। उन्होंने बताया कि इस बार करवा चौथ पर राशियों के मुताबिक महिलाओं को कपड़े पहनने चाहिए।

किस राशि के अनुरूप कपड़े शुभ हैं जान लेते हें…

मेष- गोल्डन रंग की साड़ी, लहंगा या सूट पहनकर पूजा करें।

वृषभ- सिल्वर रंग के वस्त्र धारण करना शुभ रहेगा।

मिथुन- हरे रंग के वस्त्र धारण करें।

कर्क- शुभ रंग लाल है।

सिंह- लाल, ऑरेंज या गोल्डन रंग के वस्त्र शुभ माने जाते हैं।

कन्या- लाल, हरी या गोल्डन रंग की साड़ी पहनें।

तुला- लाल, गोल्डन या सिल्वर रंग के वस्त्र धारण करें।

वृश्चिक- लाल रंग सबसे उत्तम माना जाता है। इस दिन आप महरून या गोल्डन रंग के कपड़े पहनकर पूजा कर सकती हैं।

धनु- आसमानी या पीले रंग के वस्त्र धारण करने की सलाह दी जाती है।

मकर- नीला रंग शुभ माना जाता है।

कुंभ- नीले रंग या सिल्वर कलर के वस्त्र धारण कर सकती हैं।

मीन- पीले या गोल्डन कलर के कपड़े पहनकर पूजा करें। मान्यता है कि ऐसा करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।