Spread the love

उना, हिमाचल प्रदेश 13 अक्टूबर

पीएम नरेंद्र मोदी ने आज गुरुवार (13 अक्टूबर) को हिमचाल प्रदेश के ऊना से देश की चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया है। यह वन्दे भारत एक्सप्रेस, दिल्ली से चंडीगढ़ होते हुए हिमाचल प्रदेश के ऊना होते हुए अंब-अंदौरा तक जाएगी। रेल मंत्रालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह ट्रेन नई दिल्ली से सुबह सुबह 5.50 बजे रवाना होगी और दिन में 10.34 बजे ऊना हिमाचल पहुंचेगी।

इसके बाद यह 11.05 बजे अपने गंतव्य अंब-अंदौरा पहुंच जाएगी। वापसी में यह ट्रेन अंब-अंदौरा से दोपहर बाद एक बजे दिल्ली के लिए निकलेगी। शाम में 18.25 बजे यह ट्रेन नई दिल्ली पहुंच जाएगी। बता दें कि, इससे पहले देश में तीन वंदे भारत ट्रेनों का संचालन शुरू हो चुका है, यह देश की चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है। यह सिर्फ 52 सेकंड में 100 किमी / घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। ट्रेन में 16 कोच होंगे और 2 EC और बाकी 14CC कोच होंगे। ट्रेन की शुरूआत से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

वन्देभारत की ये चौथी ट्रेन है जो दिल्ली से हिमाचल प्रदेश के ऊना तक पहुंचेगी। अभी तक 3 वन्देभारत चल रही हैं अब चौथी भी शामिल हो गई. वन्देभारत की तीन ट्रेनें देश भारत में चल रही हैं. पहली वन्देभारत ट्रेन दिल्ली से कटरा, दूसरी वन्देभारत ट्रेन दिल्ली से वाराणसी और हाल ही में शुरू हुई तीसरी वन्देभारत ट्रेन गांधी नगर से मुम्बई सेंट्रल के बीच चलाई जा रही है और अब चौथी वन्देभारत ट्रेन ऊना से चलेगी जो दिल्ली पहुंचेगी।