Spread the love

लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल, तारा हॉल, शिमला में जूनियर स्कूल के प्री-नर्सरी से कक्षा पहली तक के विद्यार्थियों के लिए ‘A Kaleidoscope of Fitness and Fun’ शीर्षक से वार्षिक ड्रिल डिस्प्ले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कीकली की संस्थापक एवं प्रबंध संपादक सुश्री वंदना भागड़ा ने शिरकत की।उनका स्वागत सिस्टर अपोलीना लकड़ा द्वारा पौधा देकर किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय प्रबंधन  समिति की सचिव सिस्टर  अपोलीना लकड़ा, सिस्टर सबरीना व समुदाय ,प्रधानाचार्या श्रीमती ऋतु शर्मा  , मुख्याध्यापिका श्रीमती  मोनिका शर्मा,  शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के अन्य गणमान्य व्यक्ति, शिक्षकगण एवं अभिभावक भी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने विभिन्न शारीरिक व्यायामों, खेलकूद गतिविधियों एवं आकर्षक ड्रिल प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया और उपस्थित अतिथियों ने बच्चों के उत्साह एवं आत्मविश्वास की सराहना की ।
मुख्य अतिथि सुश्री वंदना भागड़ा  को सिस्टर सबरीना द्वारा शॉल देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती रीतु शर्मा तथा मुख्याध्यापिका  श्रीमती मोनिका शर्मा द्वारा उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया गया।उन्होंने अपने संबोधन में बच्चों के सर्वांगीण विकास में शारीरिक फिटनेस, खेलकूद एवं अनुशासन के महत्त्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा खेलों के माध्यम से आत्मविश्वास, सहयोग एवं टीम भावना विकसित करने के लिए प्रेरित किया। उनके द्वारा
विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों के प्रयासों की भी सराहना की गई। कार्यक्रम ने बच्चों को अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करने के साथ-साथ शारीरिक गतिविधियों के प्रति रुचि विकसित करने का अवसर प्रदान किया।
अंत में प्रधानाचार्या श्रीमती रीतु शर्मा की ओर से मुख्य अतिथि सुश्री वंदना भागड़ा तथा उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया गया।  उन्होंने कहा कि यह आयोजन अभिभावकों के सहयोग के बिना अधूरा था। छात्राओं की प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया।