जेयूआईटी यूथ क्लब (JYC) के साहित्य एवं वाद–विवाद क्लब द्वारा 14 सितंबर 2026 को हिंदी दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को दो सत्रों में आयोजित किया गया—प्रातःकालीन सत्र में वाद-विवाद प्रतियोगिता तथा संध्या कालीन सत्र में ओपन माइक का आयोजन किया गया।

प्रातःकालीन सत्र में लगभग 40 विद्यार्थियों ने वाद-विवाद में भाग लिया और विभिन्न विषयों पर अपने विचार प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किए। इस सत्र में सुश्रीअनुषागर्ग, छात्र संघ की अध्यक्ष, TEDx वक्ता एवं लेडी श्री राम कॉलेज (LSR) की छात्रा, अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
संध्याकालीन ओपन माइक में लगभग 20 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने कविता, साहित्य, गीत एवं गिटार प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस सत्र में श्रीसूरजखन्नान एवं सुश्री कृतिका शर्मा अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सूरज सर ने स्वयं अपनी कुछ साहित्यिकरचनाएँ एवं कविताएँ प्रस्तुत कीं, जिससे कार्यक्रम और भी यादगार बन गया।
समग्र रूप से, यह कार्यक्रम हिंदी भाषा, साहित्य और रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने वाला एक सफल आयोजन रहा।
