Spread the love

हिमाचल प्रदेश के चीफ जस्टिस एए सैयद की सेवानिवृत्ति के बाद हाईकोर्ट की सीनियर जज सबीना को कार्यवाहक चीफ जस्टिस बनाया गया है। वो अपनी सेवाएं 21 जनवरी 2023 से देने जा रही हैं। कानून और न्याय मंत्रालय, न्याय विभाग, भारत सरकार की ओर से इसकी अधिसूचना जारी की गई। इन्हें दूसरी बार हाईकोर्ट का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनने का अवसर मिला है।

न्यायाधीश सबीना का जन्म 20 अप्रैल 1961 को हुआ इन्होंने पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट के समक्ष वकालत शुरू की थी। वर्ष 1986 में इन्हें सर्वसम्मति से पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की सह-सचिव चुना गया। 21 जनवरी 1997 को इन्हें अतिरिक्त जिला न्यायाधीश के तौर पर नियुक्त किया । सितंबर 2004 को इन्हें सत्र न्यायाधीश पदोन्नत किया गया। 12 मार्च 2008 को इन्हें पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट का न्यायाधीश लगाया। 11 अप्रैल 2016 को इन्हें राजस्थान हाईकोर्ट के लिए स्थानांतरित किया गया। 8 अक्टूबर 2021 को इन्हें हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के लिए स्थानांतरित किया। इससे पहले ये कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के तौर पर 25 मई 2022 से 22 जून 2022 तक कार्य कर चुकी हैं।