चंबा के डलहौजी की प्रियंका दिल्ली ज्यूडिशियल सर्विस एग्जाम पास कर जज बन गयी हैं। प्रियंका ने अपनी शुरूआती पढ़ाई डलहौजी के सरकारी स्कूल से की है। बाद में उन्होंने बीकॉम, एलएलबी व एलएलएम की शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रहण की।
फ़िलहाल प्रियंका HPU शिमला से लॉ में पीएचडी कर रही है। पढाई के साथ-साथ प्रियंका ने दिल्ली ज्यूडिशियल सर्विस की तैयारी भी की। जिसका नतीजा प्रियंका को बड़ी सफलता के रूप में मिला है। अब प्रियंका दिल्ली में सिविल जज के रूप में अपनी सेवाएं देगी। अपनी कामयाबी का श्रेय उन्होंने माता-पिता व अध्यापकों को दिया है। प्रियंका ने अपनी सफलता का मूल मंत्र मेहनत के साथ-साथ लक्ष्य को एकाग्रचित होकर अपने मुकाम को पाने के लिए गंभीर प्रयास करने को बताया है। अपनी इस सफलता के साथ ही प्रियंका ने हिमाचल का नाम भी रौशन किया है।