हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू कल दोपहर बाद 3 बजे शिमला से दिल्ली रवाना होंगे। दिल्ली में वह हाईकमान से मिलकर कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चा कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने मंत्रियों की सूची तैयार कर रखी है।अब इस सूची को हाईकमान की मंजूरी का इंतजार है। उम्मीद की जा रही है कि कल और परसों दिल्ली में हाईकमान से होने वाली बैठक में मंत्रियों पर सहमति बनाने का प्रयास किया जाएगा।
हिमाचल सरकार कैबिनेट की घोषणा अगले दो-तीन दिन बाद संभव है, क्योंकि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री समेत कांग्रेस के सभी विधायक भी कल ही भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने राजस्थान जा रहे हैं। इसके साथ ही कैबिनेट मंत्रियों की सूची पर भी अंतिम मुहर लग सकती है।