SJVN Shimla Recruitment 2023
Spread the love

एसजेवीएन द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान–2026 केअंतर्गत आज अपने कारपोरेट मुख्यालय, शिमला में “सफाई मित्रसुरक्षा एवं सम्मान शिविर” का आयोजन किया गया। शिविर काउद्घाटन श्री अजय कुमार शर्मा, निदेशक (कार्मिक) द्वारा श्री राजेशकुमार चंदेल, निदेशक (परियोजनाएं), श्री पंकज पोरवाल, मुख्यसतर्कता अधिकारी, एसजेवीएन तथा वरिष्ठ अधिकारियों कीगरिमामयी उपस्थिति में किया गया।

इस अवसर पर सफाई मित्रों के लिए एक विशेष स्वास्थ्यशिविर का आयोजन किया गया, जिसमें उन्हें आवश्यक स्वास्थ्यजांच एवं चिकित्सा सेवाएं प्रदान की गईं। हिमाचल प्रदेश राज्यस्वास्थ्य विभाग की चिकित्सा टीम द्वारा रक्त जांच एवं रक्तचाप कीजांच की गई तथा एक्स–रे की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। इसपहल का उद्देश्य सफाई मित्रों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता कोबढ़ावा देना तथा उनके स्वास्थ्य एवं बेहतरी को सुनिश्चित करना था।

इस पहल के रूप में स्वच्छता ही सेवा अभियान में सफाईमित्रों के बहुमूल्य योगदान के लिए एक सम्मान समारोह का आयोजनकिया गया। हाउसकीपिंग, साफ–सफाई एवं सहयोगी सेवाओं मेंसक्रिय भूमिका निभाने वाले उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सफाई मित्रोंएवं स्वयंसेवकों को सम्मानित किया गया। यह पहल एसजेवीएन द्वाराअपने सफाई मित्रों की सुरक्षा, गरिमा, स्वास्थ्य एवं बेहतरी के प्रतिअपनी प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ करती है।