Spread the love

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मुख्य सचिव के पद पर शनिवार देर रात फैसला लेते हुए प्रबोध सक्सेना को मुख्य सचिव नियुक्त कर दिया। सक्सेना की यह नियुक्ति मुख्य सचिव आरडी धीमान की सेवानिवृत्ति के बाद की गई है। धीमान शनिवार को रिटायर हो गए।

सक्सेना 1990 बैच के हिमाचल प्रदेश काडर के आईएएस अधिकारी हैं और वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। शनिवार तक वह अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त और कार्मिक के पद पर नियुक्त रहे हैं। रात 11:00 बजे इनकी नियुक्ति की अधिसूचना जारी की गई।

मुख्यमंत्री ने राम सुभग सिंह और संजय गुप्ता को भी मुख्य सचिव पद के बराबर की नियुक्तियां दी हैं। ये सीधे मुख्यमंत्री को रिपोर्ट करेंगे। संजय गुप्ता 1988 बैच के आईएएस अधिकारी हें। वे प्रधान सलाहकार जन शिकायत निवारण के पद पर नियुक्त थे।

अब वह मुख्य सचिव के बराबर के रैंक पर काम करते हुए रोपवे कॉरपोरेशन के एमडी और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे।

वहीं, 1987 बैच के आईएएस अधिकारी प्रधान सलाहकार प्रशासनिक सुधार राम सुभग सिंह अब मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार होंगे। वह विशेष मुख्य सचिव ऊर्जा और बिजली बोर्ड के अध्यक्ष का कार्यभार भी संभालेंगे।