Spread the love

शिमला: 10 जनवरी । शिमला के सदर थाने में शादी का झांसा देकर एक दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। जहां एक दिव्यांग लड़की ने उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इस मामले में अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि चुन्नू राम नाम का व्यक्ति उसे बहला फुसलाकर जंगल ले गया। यहां पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीडिता ने ये आरोप लगाया है कि आरोपी ने उससे वादा किया था कि वह उससे शादी करेगा, लेकिन अब वह इंकार कर रहा है। पीड़िता के बयान कोर्ट में भी दर्ज किए गए है। पुलिस ने धारा 376 के तहत मामला किया दर्ज किया है। एएसपी सुनील नेगी ने मामले की पुस्टि की है। उन्होंने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।