Spread the love

शिमला, 11अक्टूबर 2022.

हिमाचल में पर्यटन विकास निगम करवाचौथ पर टूरिस्टों के लिए एक विशेष ऑफर लेकर आया है। निगम ने पर्यटकों को अपने किसी भी होटल में 2 दिन ठहरने पर 10% की छूट का ऑफर दिया है। यह ऑफर 12 और 13 अक्टूबर के लिए दिया है।

इन 2 दिनों में अगर कोई भी कपल पर्यटन निगम के किसी भी होटल में ठहरता है तो उसे 10% की छूट का लाभ मिलेगा। व्रत वाले दिन सुबह 3 से 4 बजे के बीच में सरगी ऑफर की जाएगी। इसमें फिरनी, केला दूध, गुलाब जामुन, मट्ठी विशेष रूप से सर्व की जाएगी। शाम को पूजा की थाली का भी विशेष प्रबंध किया है।

13 अक्टूबर को निगम पर्यटकों को स्पेशल व्रत थाली परोसेगा लेकिन और इसकी पेमेंट देनी होगी। हिमाचल पर्यटन विकास निगम ऑफ सीजन में पर्यटन को प्रमोट करने के लिए यह विशेष ऑफर लेकर आया है। एचपीटीडीसी के प्रबंध निदेशक अमित कश्यप ने बताया कि हिमाचल घूमने आने वाले पर्यटक निगम के साथ अपना करवा चौथ पर्व मना सकते हैं। निगम ने पर्यटक कपल के लिए विशेष इंतजाम किए हैं, ताकि उनका करवा चौथ पर्व यादगार बन सके। निगम के होटलों में 2 दिन ठहरने पर 10% का डिस्काउंट मिलेगा।