Spread the love

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान होते ही सारी राजनीतिक पार्टियों ने तैयारी तेज कर दी है। जहां एक तरफ हिमाचल प्रदेश चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेताओं की बैठक चल रही है तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी ने अपने 46 प्रत्‍याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। हिमाचल में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान पड़ेंगे, इसे लेकर कांग्रेस ने मंगलवार देर रात 46 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।

कांग्रेस शिमला हलके से भी टिकट तय नहीं कर पाई है। जबकि कांग्रेस  ने मंडी  के द्रंग से पूर्व मुख्‍यमंत्री कौल सिंह ठाकुर और मंडी सदर से  उनकी पुत्री चंपा ठाकुर को टिकट दिया गया है। कांग्रेस अभी भी 22 सीटों पर टिकट तय नहीं कर पाई हैं।

कांग्रेस ने धर्मशाला से सुधीर शर्मा को जबकि सराज से मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर  के खिलाफ इस बार चेत राम ठाकुर को चुनाव मैदान में उतारा हैं। 2017 में चेतराम ठाकुर जयराम ठाकुर से 11 हजार से ज्‍यादा मतों से हार गए थे।

हिमाचल प्रदेश में वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। कांग्रेस ने भाजपा के सीएम जयराम ठाकुर की सीट से चेतन ठाकुर को मैदान में उतारा है। आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश में कुल 68 विधानसभा सीटें हैं। इन 68 सीटों पर 12 नवंबर को वोटिंग होगी और आठ दिसंबर को काउंटिंग होगी।