Spread the love

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू हिमाचल सदन नई दिल्ली में क्वारंटीन पीरियड ख़त्म होने के बाद कल शुक्रवार को दिल्ली से शिमला लौटेंगे। 24 दिसंबर शनिवार को कैबिनेट मंत्रियों को राजभवन में शपथ दिलाई जाएगी। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जानकारी के अनुसार 25 दिसंबर से राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने प्रदेश से बाहर के दौरे पर जाना है। संभवत: इसलिए ऐसा किया गया है। ऐसे में कैबिनेट विस्तार कार्यक्रम में बहुत विलंब हो रहा था।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह 18 दिसंबर को नई दिल्ली में संक्रमित हुए थे। बताया जा रहा है कि वे अब पूरी तरह स्वस्थ हैं। मुख्यमंत्री सुक्खू का 19 दिसंबर को प्रधानमंत्री से मुलाकात प्रस्तावित थी। 18 दिसंबर को उनका कोविड टेस्ट हुआ था और रिपोर्ट पॉजीटिव आई। कोरोना संक्रमित होने के बाद से हिमाचल सदन नई दिल्ली में मुख्यमंत्री सुक्खू क्वारंटीन हैं।