Spread the love

हिमाचल के मंडी स्थित सुंदरनगर में चंडीगढ़-मनाली NH पर हराबाग के पास देर रात एक टैक्सी गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चालक की मौत हो गई। जबकि गाड़ी सवार गुजरात के अहमदाबाद की एक दंपती व उनके 2 बच्चे घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार मेडिकल कॉलेज नेरचौक में चल रहा है। परिवार क्रिसमस मनाने के लिए मनाली जा रहा था। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार किशोर बाई मोतियानी निवासी अहमदाबाद, गुजरात परिवार के साथ क्रिसमस मनाने मनाली जा रहे थे। जैसे ही उनकी टैक्सी गाड़ी नंबर HR61C-8597 चंडीगढ़-मनाली NH पर सुंदरनगर के हराबाग के पास पहुंची तो चालक चेतक सिंह ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। जिस कारण गाड़ी पैराफिट से टकराने के बाद नाले में जा गिरी। जैसे ही घटना की जानकारी मिली, स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को सिविल अस्पताल सुंदरनगर पहुंचाया, लेकिन वहां पर डॉक्टरों ने चालक चेतक सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, 41 वर्षीय किशोरी बाई मोतियानी, 40 वर्षीय गीता मोतियानी, 18 वर्षीय दिमा मोतियानी व 11 वर्षीय रौनक मोतियानी घायल हो गए। जिन्हें मेडिकल कॉलेज नेरचौक में भर्ती करवाया गया है।

DSP सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया की हादसे में गाड़ी चालक की मौत हो गई है। अन्य 4 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।