Spread the love

मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने पहले चरण में 7 मंत्री बनाए हैं। इनमें पांच मंत्री शिमला संसदीय क्षेत्र और तीन मंत्री अकेले शिमला जिले के शामिल हैं। हिमाचल की सुखविंदर सुक्खू कैबिनेट में शिमला जिले और संसदीय क्षेत्र का बोलबाला है। सुक्खू सरकार में कांगड़ा और मंडी पॉर्लियामेंटरी हल्के को कम प्रतिनिधित्व मिला है।

शिमला संसदीय क्षेत्र के जुब्बल कोटखाई से रोहित ठाकुर, कसुम्पटी से अनिरुद्ध सिंह, शिमला ग्रामीण से विक्रमादित्य सिंह, सिरमौर से हर्षवर्धन चौहान और सोलन से धनीराम शांडिल को मंत्री बनाया गया है। शिमला संसदीय क्षेत्र के ही अर्की से संजय अवस्थी, रोहड़ू से एमएल ब्राक्टा और दून से राम कुमार को CPS बनाया गया है।

सबसे बड़े कांगड़ा जिले को 1 ही मंत्री, कांगड़ा संसदीय क्षेत्र को स्पीकर कुलदीप पठानिया के बाद आज एक मंत्री और 2 CPS मिले है। CM सुक्खू ने चंद्र कुमार को मंत्री तथा आशीष बुटेल व किशोरी लाल को CPS बनाया गया।

मंडी जिले को 1 भी मंत्री नहींI हमीरपुर को CM के रूप में सुखु और डिप्टी CM के रूप में मुकेश अग्निहोत्री पहले ही मिल चुके हैंI

सुखु सरकार ने मंत्री के अभी तक 3 पद खाली रखे गए हैं I