प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने हिमाचल में ओपीएस बहाल करने की घोषणा कर दी है। शुक्रवार को प्रदेश सचिवालय में हुई पहली कैबिनेट की बैठक में इस पर मंजूरी दे दी गई है। जो कांग्रेस सरकार ने पहली कैबिनेट बैठक में OPS को लागू करने का वादा कर्मचारियों से किया था वो आज पूरा कर दिया गया है। बैठक के तुरंत बाद सीएम सचिवालय के बाहर आए और यहां इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों को संबोधित किया। कहा कि कैबिनेट में ओल्ड पेंशन स्कीम को बहाल करने की मंजूरी दे दी गई है। अब कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद किसी का मोहताज नहीं होना पड़ेगा। रिटायरमेंट के बाद उन्हें हर महीने पेंशन मिलेगी। पिछली सरकार ने तो कर्मचारियों के पांच हजार करोड़ रुपये एरियर के भी नहीं दिए। कर्मचारियों को एरियर अभी नहीं मिलेगा। ये बात कर्मचारियों से संवाद करते हुए सीएम ने खुद कही।
उन्होंने कहा कि अधिकारी पैसा नहीं होने की बात कहकर OPS बहाल करने में अड़चने डालते थे। ये सब वही अधिकारी हैं जो BJP के समय थे और जो बोलते थे की OPS लागू नहीं हो सकती और इन्हीं अधिकारीयों ने आज हमारे मंत्रीमंडल के सामने कहा है कि OPS को लागू कर दिया गया है ।