Spread the love

HRTC हिमाचल में बेरोजगारों के लिए रोजगार का सुनेहरा मौक ला रहा है। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (JOA) आईटी के 130 पदों को भरेगा। इन पदों की परीक्षा करवाने की जिम्मेदारी हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (HPSSC) को सौंपी जाएगी। सभी पद रोस्टर के हिसाब से विभिन्न वर्गों के लिए आरक्षित रखे गए हैं। HRTC जूनियर अकाउंटेंट के 22 पदों पर भी भर्ती करेगा। ये सभी पद भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के अनुसार भरे जाएं। JOA आईटी के पदों को भरने के लिए आयोग जल्द ही लिखित परीक्षा की तारीख तय करेगा। इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को टाइप टेस्ट और फिर साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।

JOA आईटी के लिए ये पद होंगे आरक्षित:

कुल 130 पदों में से अनारक्षित पद 34, EWS के लिए 19, अनारक्षित WFF के लिए 02, SC के लिए 22, SC BPL के लिए 16, SC WFF के लिए 01 पद, ST के लिए 04, ST BPL के लिए 01, OBC के लिए 25 पद, OBC BPL के लिए 05 पद, OBC WFF के लिए 01 पद रखा गया है।