Spread the love

घुमारवीं, 05 दिसंबर : बिलासपुर के कंदरौर में एक 26 वर्षीय महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई हैं। मामले की सूचना मिलते से पुलिस मौके पर पहुंची व छानबीन की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया हैं। वहीं, मृतक महिला की पहचान लता देवी (26) निवासी कुठेड़ा जिला बिलासपुर के रूप में हुई हैं।

जानकारी के अनुसार शव का पता तब चला जब कंदरौर में घास लेने गए कुछ लोगों ने शव को देखा। उन्होंने स्थानीय प्रधान को इस बारे में सूचित किया। प्रधान ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस को महिला के पर्स से आधार कार्ड, एक जहर की शीशी, कुछ फटे हुए नोट बरामद हुए हैं। बता दे कि महिला की शादी इसी साल मार्च माह में हुई थी।

वहीं, जब इस बारे में मिडिया कर्मियों ने महिला के पति से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि महिला दो दिन पहले मेरे साथ ही घर से घुमारवीं के लिए आई थी। लेकिन घुमारवीं में मंडी जाने की बात कह कर गाड़ी से उतर गई। पति वापस घर चला गया। मृतक के पति का कहना है कि इस बात की खबर उसके भाई और बहन को भी दी गई थी।

वहीं, डीएसपी राजकुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों ने कंदरौर में एक शव होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच जारी हैं। महिला के मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।